मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास संबधी प्रकरण में लगभग 04 माह से फरार चल रहे ₹5 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 11.03.26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना के अपराध क्रमांक 638/25 धारा 109 (1), 296ए, 351(2), 3(5) बीएनएस में लगभग 04 माह से फरार चल रहे ₹5 हजार के ईनामी आरोपी राजेश पुत्र निरपाल गुर्जर उम्र 26 साल निवासी सिद्ध नगर मुरैना को सिद्ध नगर मुरैना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. अमित सिह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स उनि. अरूण कुशवाह, प्र.आर. 612 शिवप्रताप सिंह, प्रआर. 547 अनिल दौहरे, आर. 576 कुलदीप जाट, आर.24 सत्यम शर्मा, आर. 152 श्यामविहारी, आर. 772 अशोक गुर्जर, आर. 723 सूरज राठौर, आर.465 अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment