मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुरैना आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया तथा देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री मोना वारसी ने भी नरेंद्र सिंह तोमर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मोना वारसी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाली यात्रा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment