मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह रवि प्रकाश भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना अम्बाह पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्करी करने वाले 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 देशी पिस्टल 32 बोर, 03 देशी कट्टे 315 बोर के देशी कट्टे, 11 खाली मैग्जीन 32 बोर की, 04 राउण्ड 315 बोर के, 06 राउण्ड 32 बोर, 01 अपाचे मोटर सायकिल लाल काले रंग की कुल मशरूका कीमती करीबन 2,88,000/- रूपये का जब्त किया गया।
दिनांक 23.06.2025 को निरीक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी अम्बाह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी फौदा पंडित अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल पर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार तस्करी हेतु लेकर चिरपुरा बायपास के रास्ते मुरैना की ओर जा रहा है, मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाह पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर चैकिंग लगाकर घेराबंदी कर आरोपी फोदा उर्फ उमेश शर्मा पुत्र महेश शर्मा नि. ग्राम जल का नगरा को उसके साथी दिवाकर सिंह भदौरिया के साथ पकड़ कर आरोपियों से हिकमतलअमली से पूछताछ कर आरोपियों के कब्जे से 05 देशी पिस्टल, 32 बोर, 03 देशी 315 बोर के कहे, एक पिस्टल की मैगजीन, 06 राउण्ड 32 बोर के. 04 एउण्ड 315 बोर के एवं 01 अपाचे मो.सा. जब्त गई है कुल मशरूका कीमती करीबन 2,88,000/- रूपये का जब्त किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 299/25 धारा 25 (8), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
गिरफ्तारशुदा आरोपीगण में से आरोपी फोदा उर्फ उमेश शर्मा निवासी जल का नगरा थाना अम्बाह के हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में भी वांछित है साथ ही उक्त आरोपी के विरूद्ध 02 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए हैं। गिरफ्तारशुदा उक्त दोनों आरोपीगण के विरूद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
Post a Comment