मुरैना--- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा होली के त्यौहार को मद्दे नजर रखते हुए अवैध हथियार से दहसत फैलाने वाले के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं उनकी टीम द्वारा मुखविर सूचना के आधार पर होमगार्ड कार्यालय परिसर मंदिर के पास जौरा खुर्द मुरैना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके अधिपत्य से एक सिंगल शॉट 315 बोर बंदूक मय एक जिन्दा राउंड जप्त किये गये। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.96/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
जप्त मशरूका - एक 315 बोर की सिंगल शॉट बंदूक, एक 315 बोर का जिन्दा राउंड
सराहनीय भूमिकाः-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरी. उदयभान सिंह यादव, उनि अजय वैशांदर, उनि. गुलाब सिंह, प्रआर. 66 उदयवीर सिंह प्रआर. 59 सुनील बंसल, प्रआर.212 दीपक, आर. 17 संजय गुर्जर आर. 1329 सुनील परमार आरक्षक 261 जितेन्द्र तोमर आर. 1045 विनोद कौशिक आर.924 धर्मेन्द्र, आर. 1400 ध्रुव परमार, एन. आर. एस. अभिषेक चांदिल की विशेष भूमिका रही।
Post a Comment