मुरैना -- कोतवाली थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 रायफल, 37 राउण्ड एवं 01 चार पहिया वाहन जब्त किया गया।



मुरैना -- पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा जिले में अवैध हथियार निर्माताओं, तस्करों एवं क्रय-विक्रय करने वालों अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से अवैध हथियार 315 बोर की 03 रायफल, 37 जिंदा राउण्ड एवं तस्करी हेतु प्रयुक्त चार पहिया वाहन जब्त किया गया।

दिनांक 21.06.2025 को निरी. दीपेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी कोतवाली को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अम्बाह बायपास के पास खाली प्लॉटिंग के आस-पास 01 स्फेद रंग की गाडी में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बेचने की फिराख में रखे हुए हैं। मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश दी गई तो वहां मुखबिर के बताए अनुसार 01 बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाडी खडी दिखी, जिसकी घेराबंदी कर गाड़ी में बैठे व्यक्ति से नाम-पता आदि पूछने के उपरांत वाहन की तलाशी ली गई, उक्त गाडी की डिग्गी में 315 बोर की 03 रायफल, 02 बिलडोरिया (जिसमें 315 बोर के 37 जिंदा राउण्ड रखे थे) रखी हुई मिली, उक्त व्यक्ति से हथियार आदि के संबंध में लायसेंस चाहा गया, तो कोई भी लायसेंस / दस्तावेज न होना बताया गया, आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25, 27, 25 (1-AA) के तहत दंडनीय होने से मौके से उक्त वाहन एवं अवैध हथियार राउण्डों कुल मशरूका कीमती करीबन 26 लाख का जब्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बाद थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध 25,2725 (1-AA) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. शिवम चौहान, उनि. कपिल पाराशर प्र.आर. 547 अनिल चौहरे, प्रआर. 612 शिवप्रताप, प्र.आर.765 सुनील यादव, प्र.आर. 855 सत्यवीर सिंह, आर.24 सत्यम शर्मा, आर.576 कुलदीप जाट, आर.723 सूरज राठौड़, आर.465 अर्जुन जाट, आर.1092 पुष्पेन्द्र सिह, आर 150 लवकुश बघेल, आर. 1318 सोमवीर जाट, म.आर. 992 प्रिया परिहार की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post