Top News

मुरैना --- सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर, 40 पेटी अवैध देशी शराब एवं वाहन कुल मशरूका कीमती 7,65,000/- रूपये का जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थों शराब की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 40 पेटी अवैध देशी शराब एवं 01 लोडिंग वाहन कुल मशरूका कीमती 7,65,000/- लाख रूपये का जब्त किया गया

दिनांक 21.05.2025 को निरी. दर्शन शुक्ला, थाना प्रभारी सिविल लाईन को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सैय्यद नहर के पास शिकारपुर फाटक की तरफ से लोडिंग के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेचने के उद्देश्य से लें जाई जा रही है। मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश देकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लोडिंग वाहन जब्त किया गया। तदोपरांत उक्त वाहन को चैक किया गया तो उसमें 40 पेटी अवैध देशी शराब (360 बल्क लीटर) की रखी मिली, जिसके संबंध में कोई दस्तावेज आदि उपलब्ध न होने से मौके पर से उक्त 40 पेटी अवैध शराब एवं वाहन को विधिवत जब्त किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 210/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दर्शन शुक्ला थाना प्रभारी सिविल लाईन हमराह फोर्स सउनि केशव रमन, प्रआर0 528 कुलदीप आर0 17 संजय सिह, आर0 167 कुलदीप, आर0 769 अराफात, आर0 327 भानूप्रताप का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post