मुरैना -- माताबसैया थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण संबंधी प्रकरण में लगभग 02 माह से फरार चल रहे 15 हजार के ईनामी एवं 03 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  विजय सिंह भदौरिया के निर्देशन में थाना माताबसैया पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री के संचालन संबधी प्रकरण में लगभग 02 माह से फरार चल रहे ₹5,000/- के ईनामी आरोपी एवं अन्य प्रकरण में लगभग 03 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

थाना माताबसैया पुलिस द्वारा दिनांक 22.03.26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अपराध क्रमांक 12/26 धारा 34 (2).49 (ए) आबकारी एक्ट में लगभग 02 माह से फरार चल रहे ₹5 हजार के ईनामी आरोपी रक्को उर्फ राकेश गुर्जर पुत्र गोपाल सिंह निवासी नाका को खडिया का पुरा के पास रोड़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 3249/14 धारा 147,148,149,366 भादवि में स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। आरोपी उक्त प्रकरण में वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में उनि विवेक सिह तोमर थाना प्रभारी माताबसैया मय फोर्स सउनि मनीष पाठक, प्रआर, श्यामवीर सिह, आर. करन सिंह, आर. सोनू गुर्जर, आर. फरेन्द्र, आर, सतेन्द्र गुर्जर, आर चालक गोपाल चौहान का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post