मुरैना -- सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 01 मोटरसाईकिल एवं 01 एक्टिवा कीमती करीबन ₹01 लाख का मशरूका जब्त किया गया।


पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित चोरी, नकबजनी एवं पशुधन चोरी की घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पतारसी, गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी हेतु विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 01 मोटरसाईकिल एवं 01 होण्डा एक्टिवा बरामद की गई।

निरीक्षक उदयभान सिंह यादव थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अप.क्र 991/23 एवं अप.क्र. 312/24 में वांछित आरोपी को सूआलाल का पुरा नहर रोड़ मुरैना से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर उसके कब्जे से चोरी की गई 01 मोटरसाईकिल एवं 01 होण्डा एक्टिवा कीमती करीबन ₹1,00,000/- के जब्त कर बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी से अन्य प्रकरणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही निरीक्षक उदयभान सिंह यादव थाना प्रभारी सिविल लाइन, उनि अजय वैशांदर, उनि गुलाब सिंह, प्रआर 66 उदयवीर, प्रआर 59 सुनील बंसल, आर 17 संजय गुर्जर, आर 1329 सुनील परमार का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post