मुरैना -- कोतवाली थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में लगभग 04 माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।


मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक  दीपाली चन्दौरिया के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास संबंधी प्रकरण में लगभग 04 माह से फरार चल रहे ₹5 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 23.03.26 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अपराध क्रमांक 593/25 धारा 333,125,296ৰী, 351 (2).3(5) बीएनएस इजाफा धारा 109, 190, 191(2), 191(3) एवं धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में लगभग 04 माह से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी आरोपी सारव राठार पुत्र जयवीर सिंह राठौर निवासी ग्राम लहर थाना दिमनी को पुराना शुक्ला होटल तिराहा क पास मुरैना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त अपराध में शामिल 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में फरार चल रहे शेष 01 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. अमित सिंह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स उनि. अरूण कुशवाह, प्र.आर. 612 शिवप्रताप सिंह, प्रआर, 547 अनिल दौहरे, आर. 578 कुलदीप जाट, आर.24 सत्यम शर्मा, आर. 152 श्यामबिहारी, आर. 772 अशोक गुर्जर, आर. 723 सूरज राठौर, आर.465 अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post