Top News

मुरैना -- मुरैना पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” सफल, 211 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

मुरैना--  एसपी समीर सौरभ के निर्देशन में मुरैना पुलिस द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन विश्वास” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 211 गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। सोमवार को इन सभी मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
एसपी समीर सौरभ ने गुम मोबाइलों को जनता तक वापस पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए साइबर सेल और जिले के सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी सहायता के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद मोबाइलों की कुल बाजार कीमत लगभग 31 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस टीम ने मुरैना के साथ-साथ ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, धौलपुर और आगरा जैसे अलग-अलग जिलों में जाकर इन मोबाइलों को बरामद किया। इनमें एप्पल, सैमसंग, वन प्लस, वीवो, रियलमी, मोटोरोला और ओप्पो कंपनियों के फोन शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिलेभर में गुम हुए मोबाइलों को वापस दिलाने का जिम्मा पुलिस ने उठाया है। बरामद मोबाइलों को किसानों, छात्रों, निजी कर्मचारियों और गृहणियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को उनकी खोई संपत्ति वापस मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post