मुरैना - पोलिस लाइन में मनाया गया दशहरा, सांसद शिवमंगल सिंह व पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र पूजन।

मुरैना। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुरैना पुलिस लाइन में मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया। साथ ही कुम्हेड़े की प्रतीकात्मक बलि देकर मां काली को भोग अर्पित किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में जय मां काली के जयकारे गूंज उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिंदू धर्म में प्राचीनकाल से ही विजयादशमी पर शमी वृक्ष की पूजा करने की परंपरा रही है।

सांसद ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें अपनी बुराइयों का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। सभी को सत्य, धर्म और सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एडीएम अश्विनी रावत, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post