मुरैना -- नगरा थाना पुलिस द्वारा दो लोगों के कब्जे से 17 पेटी अवैध शराब जब्त

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा अवैध हथियार तस्करों, अवैध शराब मादक पदार्थों तस्करी एवं बिक्री, ईनामी फरारी बदमाशों एवं स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अम्बाह रवि सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में शनिवार को थाना प्रभारी रामकुमार सिंह गौतम को मुखबिर सूचना मिली कि अवैध शराब खिल्ली, महुआ तरफ से बम्बा के रास्ते मोटर साईकिल MPO6ZA 2645 से नगरा तरफ निकलने की संभावना है की सूचना पर थाने से फोर्स को तलब किया बाद फोर्स के रवाना होकर माधौसिंह के पुरा नहर की पुलिया के पास पहुँचकर नाकाबंदी की तभी कुछ देर बाद खिल्ली गढ़िया तरफ से एक मोटर साईकिल MPO6ZA2645 की आती दिखी जिस पर दो व्यक्ति सफेद प्लास्टिक की बोरी को सीट पर बीच में रखकर आते दिखाई दिये जिन्हे घेरकर पकड़ा, बाद पूछताछ कर मेमो. लिया उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 17 पेटी मसाला मदिरा लाल के एंव एक मोटर साइकिल जब्त की गई जिसकी कीमत दो लाख 35 हजार
रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 47ए आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post