Top News

मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाओ के इंजेक्शन (टर्मिन) को जप्त कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।


मुरैना में अवैध नशीले इंजेक्शनों के कारोबार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 2,856 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। जब्त इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मयंक गुप्ता, अनिल उर्फ बॉबी गुप्ता और ईशान वर्मा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
अब पुलिस आरोपियों से नशीले इंजेक्शनों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post