मुरैना -- कोतवाली थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक  समीर सौरम (भापुसे) द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते प्रकरण में फरारशुदा आरोपीगण की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं थाना प्रभारी कोतवाली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, उक्त निर्देशों के तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक  दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

पुलिस के सतत् प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरूप दिनांक 21.01.26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 05/26 धारा 109 (1).115(2),296 (ए).3(5) बीएनएस ईजाफा धारा 61 बीएनएस में वांछित आरोपी अंकित जाटव को सिंघल बस्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उल्लेखनीय है प्रकरण के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स उनि अतुल सिंह परिहार, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्रआर. 547 अनिल दोहरे, प्रआर. 612 शिवप्रताप सिंह, आर.24 सत्यम शर्मा, आर. 772 अशोक गुर्जर, आर. 152 श्यामबिहारी, आर. 723 सूरज राठौड़, आर. 465 अर्जुन जाट का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post