मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं दीपाली चंदौरिया नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16.375 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन ₹1,60,000/- का जब्त किया गया।
दिनांक 10.09.2025 को निरी. दर्शन शुक्ला, थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं हमराह फोर्स को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अब्बासी कॉलोनी सविता पुरा नहर के पास दुर्गेश गोस्वामी के निर्माणाधीन मकान में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बेचने के उद्देश्य से रखा हुआ है। मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश देकर 01 व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई एवं मकान की तलाशी ली गई तो वहां से करीबन 16 किलोग्राम गांजा रखा पाया गया, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज आदि उपलब्ध न होने पर मौके पर से उक्त 16.375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कीमती करीबन 1 लाख 60 हजार रूपये को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना वापसी पर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 399/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दर्शन शुक्ला थाना प्रभारी सिविल लाइन हमराह फोर्स उप निरी. प्रीति जादौन, आर.59 सुनील बंसल, प्र.आर.52 उत्तम सिंह, आर. 17 संजय गुर्जर, आर. 1329 सुनील परमार, आर. 769 अराफात खान, आर. 1025 ओमपाल सिकरवार का सराहनीय योगदान रहा।
Post a Comment