मुरैना - पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अड़ीबाजी एवं अवैध वसूली के प्रकरण में लगभग 08 माह से फरार चल रहे 5-5 हजार के ईनामी 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 22.01.2026 को निरी. अमित सिह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली एवं हमराह फोर्स को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अपराध क्रमांक 269/25 धारा 119 (1), 351(2),296(2), 115(2),3(5) बी.एन.एस. में घटना दिनांक से फरार चल रहे 205-05 हजार के 03 ईनामी आरोपीगण 1. धुन्धी पुत्र रामसहाय गुर्जर, 2. जीते उर्फ जीतेन्द्र पुत्र दीवान सिंह गुर्जर 3. राहुल पुत्र भूरा गुर्जर समस्त निवासीगण मसूदपुर थाना सरायछौला को मिश्रा गार्डन के सामने नैनागढ़ रोड मुरैना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. अमित सिह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स प्रआर 862 नरेश शर्मा, प्रआर 305 भानू यादव, प्रआर 547 अनिल दोहरे प्रआर 612 शिवप्रताप आर. 24 सत्यम शर्मा, आर. 723 सूरज सिह आर. 152 श्यामविहारी, आर. 772 अशोक गुर्जर, आर 465. अर्जुन, आर. 576 कुलदीप का सराहनीय योगदान रहा।
Post a Comment