मुरैना -- कोतवाली थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे फायरिंग की घटना कारित करने वाले एवं ₹5000/- के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फायरिंग एवं आत्महत्या के दुष्प्रेरण संबंधी मामले में फरार चल रहे ₹5000/- के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 18.01.2026 को निरी. अमित सिह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली एवं हमराह फोर्स को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अपराध क्रमांक 434/25 धारा 108,115 (2).64 (एफ) (2).3 (5) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 13/26 धारा 110,125,115 (2),351 (2), 296 बी,3 (5) बीएनएस एवं धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक से फरार चल रहे ₹5000/- के ईनामी आरोपी अल्ला उर्फ आदित्य तिवारी पुत्र शिवराज तिवारी उम्र 20 साल निवासी शर्मा गली गोपालपुरा मुरैना को शिकारपुर रोड मुरैना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व से भी मारपीट, गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध हैं।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. अमित सिह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स उप निरी अतुल सिह, प्रआर 547 अनिल दोहरे, प्रआर 612 शिवप्रताप आर. 24 सत्यम शर्मा, आर. 723 सूरज सिह आर. 152 श्यामविहारी, आर. 772 अशोक गुर्जर, आर 465. अर्जुन, आर. 576 कुलदीप आर 1102 प्रदीप मांझी का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post