मुरैना - माताबसैया थाना पुलिस द्वारा 1000 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब, 600 लीटर ओ.पी. स्प्रिंट, 12 बोर बंदूक, 04 राउण्ड सहित अवैध शराब निर्माण सामग्री जब्त की गई। सात आरोपियों को किया गिरफ्तार।


मुरैना -- पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ द्वारा अवैध मादक पदार्थों-शराब की तस्करी, निर्माण एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना माताबसैया पुलिस द्वारा 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1000 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब, 600 लीटर ओ.पी. स्प्रिट, 12 बोर की रायफल, 04 जिंदा राउण्ड एवं अवैध शराब निर्माण सामग्री इस प्रकार कुल ₹9,00,000/- का मशरूका जब्त किया गया।

दिनांक 16.01.2026 को उनि. अरूण कुमार थाना प्रभारी माताबसैया एवं हमराह फोर्स को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नाका में आसन नदी के किनारे बीहड में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण का कार्य चल रहा है। मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उनि. अरूण कुशवाह एवं हमराह टीम उक्त स्थान पर दबिश देकर मौके से कुल 07 आरोपियों को पकड़कर उक्त स्थान की तलाशी ली गई तो वहां पर 200-200 लीटर के कुल 03 ड्रम 600 लीटर ओ.पी. (स्प्रिट), 100 पेटी (900 लीटर) अवैध रूप से निर्मित देशी शराब, 01 ड्रम में करीबन 100 लीटर लाल मसाला शराब, 01 रायफल 12 बोर, 04 जिंदा राउंड एवं अवैध शराब निर्माण संबंधी सामग्री (रैपर, खाली क्वाटर, लेबल, एल्कोहल नापने का मीटर, खाली कार्टून आदि) इस प्रकार कुल 29 लाख से अधिक कीमती मशरूका जब्त किया गया। मौके से पकड़े गए आरोपियों से उक्त शराब निर्माण एवं रायफल के संबंध में वैध दस्तावेज चाहने पर न होना बताया गया एवं अपने अन्य साथियों के सहयोग से अवैध शराब का निर्माण करना स्वीकार किया गया। बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना वापसी पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 34(2), 49ए, बीएनएस एवं धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मौके से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

आरोपियों से जब्त मशरूका

200-200 लीटर के कुल 03 ड्रम कुल 600 लीटर ओ.पी. (स्प्रिंट), 100 पेटी (900 लीटर) अवैध रूप से निर्मित शराब, 01 ड्रम में करीबन 100 लीटर निर्मित लाल मसाला शराब, 50 लीटर अवैध शराब केन में, 01 रायफल 12 बोर, 04 जिंदा राउंड एवं बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण संबंधी सामग्री इस प्रकार कुल ११ लाख का कीमती करीबन मशरूका जब्त किया गया।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही उनि अरूण सिंह कुशवाह, प्रआर 968 शिव सिंह, प्रआर 961 श्यामवीर सिंह, प्रभार 125 बसंत साहू, प्रआर 947 प्रमोद गुर्जर, आर 1357 करन जाट, आर 443 दीपेन्द्र परमार, आर 1340 सौरभ शर्मा, आर 1026 हरेन्द्र कुशवाह, आर 1221 अंकेश भदौरिया का सरहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post