मुरैना -- बानमोर थाना police ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपीगण के कब्जे से 32 बोर की 12 अवैध पिस्टल, 20 जिंदा राउण्ड एवं 08 मैगजीन बरामद की गई।


मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी बामौर अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना बामौर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, मैगजीन एवं जिंदा राउण्ड सहित करीबन 23.78 लाख का मशरूका जब्त किया गया।
दिनांक 13.01.2026 को निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी बामौर एवं हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए भैरव मंदिर के पास वाली मोड़ सीतापुर जखौदा के पास से 03 व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ कर तलाशी ली गई तो पहले व्यक्ति के पास से 02 पिस्टल 32 बोर एवं 06 जिंदा राउण्ड मिले, दूसरे व्यक्ति के पास से 05 पिस्टल 32 बोर, 05 मैग्जीन एवं 05 जिंदा राउण्ड मिले एवं तीसरे व्यक्ति के पास से 03 पिस्टल 32 बोर, 03 मैग्जीन एवं 05 जिंदा राउण्ड मिले, जिनके संबंध में वैध लायसेंस चाहने पर न होना बताया गया एवं आरोपीगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों के व्यापार/ तस्करी हेतु उक्त हथियार खरीदना-बेचना स्वीकार किया गया।
आरोपीगण का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दंडनीय होने से मौके से तीनों आरोपियों की गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध पिस्टल, 08 मैग्जीन एवं 16 जिंदा राउण्ड कीमती करीबन ₹3.18 लाख का जब्त कर थाना वापसी पर तीनों आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 08/26 धारा 25 (8), 25(1) (ए).25 (1-बी) (ए),3,5,26 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से पूछताछ पर उनके द्वारा अपने अन्य 02 साथी विवेक उर्फ माफीया एवं राज पुत्र पूरन गोस्वामी के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिसके आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को थाना बामौर एवं सिविल लाइन मुरैना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 01-01 अवैध 12 बोर की पिस्टल एवं 02-02 जिंदा राउण्ड कीमती करीबन ₹60 हजार के जब्त किए गए, इस प्रकार 05 आरोपियों से कुल ₹3.78 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी बानमोर, निरीक्षक ओ.पी. रावत प्रभारी सायबर सेल, सूबेदार हरेन्द्र सिंह, उनि अभिषेक जादौन, उनि यशपाल बरौनिया, उनि उमेश शर्मा, प्रआर. 502 मंगल शर्मा, प्रआर. 34 मुनेन्द्र सिंह, प्रआर. 148 राजकुमार, प्रआर 586 श्रीकुमार मुदगल, प्रआर. 984 रोहताल यादव, प्रआर दुष्यंत शर्मा, प्रआर संजीव अटल, आर. मंगल गुर्जर, आर योगेन्द्र गुर्जर, आर. मीरेन्द्र, आर प्रशांत शर्मा, आर रामकिशन जादौन, आर कुलदीप दौहरे, आर शैलेन्द्र जाट, आर राहुल, आर अवधेश सिकरवार, आर अजीत जाट, आर वीरपाल जाट, आर. 517 आकाश बाथम, आर. 1111 अवकाश जाट, आर. 301 सुनील यादव, सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post