मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थों-शराब की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी बामौर अनिल कुमार के मार्गदर्शन में थाना नूराबाद पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पेटी अवैध देशी शराब एवं 01 महिंद्रा कार बरामद की गई ।
दिनांक 22.01.2026 को थाना नूराबाद पुलिस को जरिए मुसाबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कार के माध्यम से अवैध शराब ग्वालियर से मुरैना की तरफ लायी जा रही है। थाना नूराबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जेके टायर से रवाना होकर सांक नदी के पुल पर चैकिंग लगाकर सफेद रंग की महिन्दा वरटिंगो कार क्रमांक MP07-CB-7429 रोका गया, तो उसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। तदोपरांत पुलिस द्वारा उक्त की तलाशी ली गई, जिसमें 10 पेटी देशी शराब रखी मिली, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज चाहने पर न होना बताया गया। तदोपरांत आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त अवैध शराब कीमती करीबन ₹45,000/- व कार कीमती करीबन 23,00,000/- इस प्रकार कुल मशरूका कीमती करीबन ₹3,45,000/- का विधिवत जब्त कर थाना वापसी पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 12/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों से जब्त मशरूका
10 पेटी शराब कीगती ₹45,000/- व कार कीगती ₹3,00,000/कुल मशरूका कीमती ₹3,45,000/-
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही उनि. सौरभ पुरी थाना प्रभारी नूराबाद हमराह फोर्स प्रआर 442 रामअवतार यादव, आर. 752 ललित शर्मा, आर. 1317 रवि कुमार, प्रआर चालक 405 नरेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment