मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के व्दारा शहर मे दिन दहाड़े हो रही फांयरिग की घटना कारित करने वाले एंव अपने पास अवैध हथियार रखने वाले बदमाशो की धरपकड हेतु शहर सभी थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व
नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोरिया के मार्ग दर्शन एंव निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुरैना के नेतृत्व मे शहर मे गुण्डे बदमाशो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई है।
उक्त निर्देशो के पालन मे दिनांक 05.10.25 को मुखबिर की सूचना पर से रवाना होकर हनुमानजी के मंदिर के पीछे एसएएफ ग्राउन्ड के पास मुरैना पहुंचे जहां मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति पुलिस को आता देख मोटर साइकिल क्र. UP85CC4252 से भागने का प्रयास करने लगे जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकडा मो.सा. चालक से नाम पूछा तो उसने अपना नाम रिन्कू शर्मा पुत्र नरेश शर्मा उम्र 26 साल निवासी ग्राम सिहोरी थाना देवगढ मुरैना व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम यूकेश उर्फ सतीश शर्मा पुत्र दाताराम शर्मा उम्र 21 साल निवासी शर्मा गली गोपालपुरा मुरैना का होना बताया आरोपी यूकेश उर्फ सतीश शर्मा के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं आरोपी रिन्कू शर्मा से एक 315 बोर का 01 जिन्दा राउन्ड व हीरो स्पलेन्डर मो.सा. क्र. UP85CC4252 को विधिवत जप्त की गई है। एवं प्रकरण के आरोपी गण को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।
जप्त मशरुका एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिन्दा राउन्ड 01 हीरो स्पेलेन्डर मो. सा क्रमाक UP85CC4252 कीमती करीवन 80,000 जप्त की गई है।
उल्लेखनीय भूमिका उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमित भदौरिया स्टाफ उप निरी कपिल पारासर प्र आर 547 अनिल दौहरे प्र आर 612 शिवप्रताप भदौरिया आर 576 कुलदीप जाट आर 723 सूरज आर 465 अर्जुन जाट आर 152 श्यामविहारी आर 772 अशोक गुर्जर आर 1102 प्रदीप की अहम भूमिका रही है।
Post a Comment