Top News

मुरैना -- कोतवाली थाना पुलिस द्वारा 12 कार्टून (विस्फोटक सामग्री) अबैध पटाखे किये जप्त।

मुरैना--  पुलिस अधीक्षक  समीर सौरभ के द्वारा शहर मुरैना में दीपावली त्यौहार को द्रष्टिगत रखते हुये अवैध विस्फोटक सामग्री रखने व विक्रय करने वालों के विरुद्ध शहर सभी थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द सिह डाबर व नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोरिया के मार्गदर्शन एंव निर्देशन में थाना प्रभारी अमित भदौरिया द्वारा पुलिस की एक टीम गठित की गई ।

उक्त निर्देशो के पालन आज दिनांक 14/10/25 को मुखबिर की सूचना पर से रवाना होकर गर्ल्स स्कूल के बगल फुटपाथ पर पहुंचे जहां आरोपी समीर खान पुत्र रज्जाक खान निवासी नंदराम वाली गली पीपल वाली माता के पास मुरैना के कब्जे से 12 कार्टून (विस्फोटक सामग्री) पटाखे कीमती करीबन 3,10,000 रुपये मिले मौके पर मिले उक्त विस्फोटक सामग्री पटाखों को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरुका - 12 कार्टून (विस्फोटक सामग्री) पटाखे कीमती करीबन 3,10,000 / रूपये

उल्लेखनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अमित सिह भदौरिया, एसआई हेमलता गर्ग, प्रआर 612 शिवप्रताप भदौरिया, प्रआर 547 अनिल दोहरे, एचसी 218 सुनील पाठक, एचसी 194 गजेन्द्र सिह, एचसी 963 वृन्दावन अर्गल, आर 24 सत्यम शर्मा, आर 576 कुलदीप जाट, आर.772 अशोक, आर. 152 श्यामबिहारी, आर. 1095 सत्यपाल, आर 1102 प्रदीप, आर. 114 योगेन्द्र, आर.883 विजय सिह की अहम भूमिका रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post