मुरैना--मावा व्यापारी के घर मे दिनदहाड़े हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा उक्त डकैती की घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन श्री सचिन कुमार अतुलकर (भाप्रो) एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार जैन (मापसे) द्वारा घटना के दिन ही मौके का भ्रमण कर पुलिस टीम को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया एवं जिन पहलुओं पर ध्यान देना है उनकी रूपरेखा तैयार की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ(नापुसे) द्वारा उक्त डकैती की वारदात में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं गाल-मशरूका की बरामदगी हेतु पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड प्रभारी सायबर सेल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह बाबर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर सदेहियों, पुराने अपराधियों से पूछताछ एवं घटनास्थल, अम्बाह बायपास से दिमनी एवं ए.बी. रोड, सिकरौदा नहर आदि की ओर जाने वाले सभी रास्तों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए साथ ही स्थानीय आसूचना संकलन सुदृढ किया गया। दीगर राज्यों में भिन्न-भिन्न टीमें भेजी गई एवं दबिश दी गई।
पुलिस के सतत् प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्टेशन रोड के उक्त अपराध में शामिल 05 आरोपीगण को राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) के पास से पकड़कर हिकमतअमली से पूछताछ की गई उक्त पांचों आरोपियों द्वारा अपने साथी अजय सविता पुत्र रामबाबू निवासी उदयपुर खालसा, जिला आगरा की सूचना पर अपने 06 अन्य साथियों के साथ मिलकर मावा व्यापारी नवलकिशोर गुप्ता के यहां डकैती की घटना घटित करना स्वीकार किया। तदोपरांत घटना में शामिल 02 आरोपियों को भी मुखबिर की सूचना पर से राजाखेडा, जिला धौलपुर से गिरफ्तार किया गया इस प्रकार कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपीगण के कब्जे से घटना में लूए गए मशरूका में से 05 तोला सोना, 750 ग्राम बांदी, 4,53,750/- नगदी, घटना में प्रयुक्त हुंडाई औरा वाहन क्रमांक UP80-KT-2895 एवं अवैध हथियार 315 बोर के 02 देशी कट्टे, 04 जिंदा राउण्ड जब्त किए गए एवं प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया। उक्त घटना में शामिल शेष 03 आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
सराहनीय भूमिकाः निरीक्षक कुलदीप सिंह राजपूत थाना प्रभारी स्टेशन रोड, निरीक्षक उदयभान सिंह यादव थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक दीपेन्द्र यादव थाना प्रभारी बामौर, निरीक्षक ओ.पी. रावत, प्रभारी सायबर सेल, उनि अभिषेक जादौन, उनि विवेक तोमर, प्रआर 179 अवनीश शर्मा, प्रआर 59 सुनील बंसल, प्रआर 66 उदयवीर, प्रआर 880 सिरदीप कुमार, प्रआर 148 राजकुमार, प्रआर 1260 दुष्यंत, प्रआर 435 संजीव, प्रआर 528 कुलदीप, प्रआर 896 सुरेश, आर 676 कपिल पचौरी, आर 167 कुलदीप सिंह, आर 1254 कमलकिशोर, आर 1329 सुनील, आर 1329 सुनील, आर 17 संजय गुर्जर, आर 769 अराफात, आर 500 मंगल, आर 1118 रामकिशन, आर 1068 प्रशांत डण्डौतिया, आर 1110 योगेन्द्र, आर 1108 मीरेन्द्र, आर 551 राहुल, आर 866-शैलेन्द्र जाट, आर 1320 धमेन्द्र भदौरिया, आर 1084 मनीष, आर 1178 हरेन्द्र, आर 991 योगेन्द्र, आर 1335 सत्यभान, म.आर 992 प्रिया परिहार, आर चालक 1170 पवन सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
Post a Comment