मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते प्रकरण में फरारशुदा आरोपीगण की पतारसी गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई एवं इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गठित पुलिस टीम के साथ यथासंभव स्थानों पर दविश दी गई एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
पुलिस के सतत् प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरूप दिनांक 14.09.25 को उनि संजय बरैया इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अपराध क्रमांक 520/25 धारा 115(2), 351(2), 296,3 (5) बीएनएस में वांछित 03 आरोपियों को पोस्ट मार्टम हाउस के पास से पकड़कर पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिसके उपरांत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में उनि संजय बरैया इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स प्रआर 547 अनिल दोहरे, प्रआर.612 शिवप्रताप सिंह, प्रआर 143 शाबिर खाँ, आर.24 सत्यम शर्मा, आर. 152 श्यामबिहारी, आर. 772 अशोक गुर्जर, आर. 465 अर्जुन जाट, आर. 723 सूरज राठौड़ का सराहनीय योगदान रहा।
Post a Comment