मुरैना -- सबलगढ थाना पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पेटी अवैध देशी शराब व एक कार जब्त की।

मुरैना --- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थों-शराब की तस्करी एवं क्रय विक्रय के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी सबलगढ़ राजकृष्णा के मार्गदर्शन में थाना सबलगढ़ पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पेटी अवैध देशी शराब एवं 01 कार कुल मशरूका कीमती करीबन ₹9,00,000 का जब्त किया गया। दिनांक 08.09.2025 को निरी. राजकुमारी परमार थाना प्रभारी सबलगढ़ को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुल्होली गांव तरफ से चार पहिया गाडी के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध शराब तस्करी हेतु ले जाई जा रही है मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सगलगढ़ पुलिस द्वारा नहर वाले रास्ते से कुल्होली गांव पर पहुंचकर चैकिंग लगाई गई, तो 01 एक्सेन्ट कार क्रमांक MP07-CG-7028 आती हुई दिखी, जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोककर चेकिंग की गई, तो उसमें करीबन 40 पेटी देशी शराब कीमती करीबन ₹2,00,000/-की रखी मिली, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज चाहने पर चालक द्वारा शराब के संबंध में कोई दस्तावेज न होना बताया गया, आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर से उक्त 40 पेटी अवैध देशी शराब एवं 01 एक्सेन्ट कार क्रमांक MP07-CG-7028 कीमती करीबन 207 लाख इस प्रकार कुल मशरूका कीमती करीबन 29,00,000/- का जब्त किया गया। बाद थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजकुमारी परमार थाना प्रभारी सबलगढ़ मय हमराह फोर्स सउनि आर.पी शर्मा, सउनि रामबाबू निबोरिया, प्रआर संतोष श्रीवास, आर 390 अमित शाक्य, आर 1325 सुभाष गुर्जर, आर 64 नंदकिशोर का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post