मुरैना -- जौरा थाना क्षेत्रांतर्गत घटित सनसनीखेज डकैती की घटना का खुलासा करते हुए कुल 50 हजार के 06 ईनामी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

मुरैना--  दिनाक 01-02.07.25 की दरम्यानी रात्रि फरियादी राजकुमार पुत्र पुरुषोतम यादव सरपंच अलापुर थाना जौरा के घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर हथियारों के बल पर बड़ी मात्रा में नगदी व सोने-चांदी के आभूषणों सहित दो लायसेंसी बन्दूक (एक 315 बोर, एक 12 बोर दुनाली) आदि का मशरूका लूट कर ले गये, फरियादी की उक्त रिपोर्ट से थाना जौरा पर अपराध क्रमांक 279/25 धारा 309 (4) 332 (बी), 127 (2), 3 (5) बीएनएस 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन, सचिन कुमार अतुलकर (भापुसे) एवं  सुनील कुमार जैन, (भापुसे) पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना द्वारा मौके का भ्रमण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया एवं जिन पहलूओं पर ध्यान देना है उनकी रूपरेखा तैयार की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं माल मशरूका की बरामदगी हेतु 07-08 पुलिस टीमों का गठन किया गया एवं थाना प्रभारी जौरा, प्रभारी सायबर सैल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी जौरा नितिन बघेल, एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर फरियादी के प्रतिद्वंदी, संदेहियों, पुराने अपराधियों से पूछताछ एवं घटनास्थल, कस्बा जौरा, जौरा से मुरैना सबलगढ जाने वाले रास्तों में लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज चैक कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए साथ ही बेसिक पुलिसइंग एवं स्थानीय सूचना संकलन सुदृढ किया गया। दीगर राज्यों में भिन्न-भिन्न टीमें भेजी गई एवं दबिश दी गई।
आरोपियों से जप्त मशरूका

पुलिस के सतत् प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जौरा के उक्त अपराध में वांछित आरोपीगण आयशर केन्टर नम्बर RJ11-GC-6672 से चम्बल नदी से सटे गांव में संपत्ति सबंधी अपराध घटित करने के लिये आने वाले है। मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चम्बल नहर शाला चौकी के पास देवगढ़ में रात्रि करीब 08 बजे से चैकिंग लगाई गई। करीबन 1.5 घंटे के बाद मुखबिर के बताये अनुसार आयशर केन्टर वाहन आता दिखा, जिसे रोककर बैंक किया एवं उसमें सवार 05 संदेहियों को पकड़कर हिकमतअमली से पूछताछ की गई पांचों के द्वारा अपने साथी विवेक पुत्र राधेश्याम गुर्जर निवासी बाबरखेडा, थाना सरायछौला की सूचना पर अपने एक अन्य साथी निवासी मोरोली, राजस्थान के साथ मिलकर अलापुर सरपंच के यहां डकैती की घटना घटित करना स्वीकार किया। मौके पर से गिरफ्तार किए गए आरोपीगण के कब्जे से घटना में लूटी गई एक 315 बोर की रायफल, घटना में प्रयुक्त आयशर केन्टर को जब्त कर सूचना देने वाले आरोपी विवेक गुर्जर निवासी बाबरखेडा थाना सरायछौला हाल परशुराम कालोनी गल्ला मण्डी के पास मुरैना को भी गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार उक्त घटना में शामिल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उक्त घटना में शामिल आरोपी निवासी मौरोली की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। उक्त घटना के खुलासे एवं आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय चंबल जोन द्वारा 30,000/- ईनाम उ‌द्घोषित किया गया था एवं प्रकरण में गिरफ्तारशुदा 02 आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से जौरा थाने के अन्य प्रकरण में 10-10 हजार का ईनाम उद्‌घोषित था।
आरोपियों द्वारा लुटे गए माल से ली गयी बोलेरो गाडी भी जप्त की 

महत्त्वपूर्ण भूमिकाः निरीक्षक उदयभान सिंह यादव थाना प्रभारी जौरा, निरी० ओ.पी. रावत सायबर सेल, उनि अभिषेक जादौन, सउनि मुकेश राजावत, प्रआर 66 उदयवीर सिंह, प्रआर दुष्यंत शर्मा, प्रआर 435 संजीव अटल, प्रआर 528 कुलदीप दौहरे, आर 1360 सत्यम उपाध्याय, आर 942 गिरजेश भार्गव, आर 93 मुकेश कंषाना, आर 500 मंगल सिंह, आर0 1058 प्रशांत शर्मा, आर० 1110 योगेन्द्र सिंह, आर0 1018 रामकृष्ण जादौन, आर 1108 मीरेन्द्र सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में, निरीक्षक दीपेन्द्र यादव थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक सतेन्द्र कुशवाह थाना प्रभारी अंबाह, निरीक्षक डिम्पल मौर्य, उनि अरूण कुशवाह थाना प्रभारी देवगढ़, उनि. पंकज यादव, उनि चेतन सिंह, उनि नरेन्द्र कुशवाह, सउनि जेपी शर्मा, सउनि शैलेन्द्र सिंह बीहान, प्र०आर० सुदेश कुमार, प्रआर गजेन्द्र जादौन, प्रआर गुलाब सिंह, प्रआर प्रवेन्द्र, प्रआर लोकेन्द्र, प्रआर रामदीन प्रआर 880 सिरदीप कुमार, प्रआर विजय दुबे, आर नरेन्द्र भौर्य, आर विक्रम गुर्जर, म.आर. रानी सिसौदिया, आर सत्येन्द्र पलिया, आर अंकित सिसौदिया, आर चंद्रवीर जाट, आर सरदार, आर विपिन कुमार, आर लोकेश राजावत।
लुटेरे इसी केंटर से आये थे वरदात को अंजाम देने 

Post a Comment

Previous Post Next Post