मुरैना -- सिहोनिया थाना पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 23 जिंदा राउण्ड जब्त किये।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक  समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना सिहौनियां पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 315 बोर का 01 अवैध देशी कट्टा एवं 23 जिंदा राउण्ड कुल मशरूका कीमती करीबन 16,500/- रुपये का जब्त किया गया।

दिनांक 18.08.2025 को उनि, पवन सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सिहोनिया को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मानपुर तिराहे के पास बने मकान में कुछ व्यक्ति अवैध हथियार एवं राउण्ड बेचने के उद्देश्य से रखे हुए हैं, मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सिहौनियां एवं हमराह फोर्स द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर दबिश देकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई, तो उनके पास से 315 बोर का 01 अवैध देशी कट्टा एवं 23 जिंदा राउण्ड (315 बोर के 02, 12 बोर के 05, एसएलआर के 10, अंग्रेजी रायफल के 06 राउण्ड) मिले, जिनके संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया जो न होना बताया, तदोपरांत मौके से उक्त अवैध हथियार एवं राउण्ड जब्त किए गए एवं थाना वापसी पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/2025 घारा 25 (1) (ए), 25(1) (बी), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में उनि. पवन सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सिहोनियों हमराह फोर्स सउनि राकेश भास्कर, सउनि होतम सिंह, प्रआर 294 नरहरी यादव, आर. 875 निरंजन पटेल, आर. रणधीर का सराहनीय योगदान रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post