मुरैना-- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रपाल सिंह डाबर व नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोरिया व्दारा जिले मे फायरिंग करने वाले आरोपीयो पर शिकन्जा कसने के लिये समस्त थाना प्रभारियो को आदेशित किया गया था थाना स्टेशन रोड मुरैना के अपराध क्रमांक 200/25 धारा ,125,296,3 (5) बीएनएस मे दिनांक 04.08.2025 को ग्राम लालौर में रेलवे फाटक के पास पाँच आरोपीगण व्दारां अवैध हथियारो से जान से मारने की नियत से फायर किये जिसमे एक महिला घायल हुई थी। जिसमे पूर्व मे तीन आरोपीगण को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज दिनांक 13.08.2025 को मुखविर सूचना पर से एक आरोपी को बैरियल चौराह के पास जौरा रोड से गिरफ्तार किया गया है। कुल चार आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है। जिसे वरिष्ठ अधिकारी गण के व्दारा दिये गये आदेश व दिशा निर्देश के पालन मे निरीक्षक कुलदीप सिंह राजपूत थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड मुरैना एवं मय टीम के व्दारा आरोपी को गिरफ्तार कर वैधनिक कार्यवाही की गई।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह राजपूत, उनि अश्व कुमार भगत, सउनि निहाल सिंह यादव, प्रआर 07 रविन्द्र कुमार, प्रआर 179 अवनीश शर्मा, आर.676 कपिल पचौरी, आर. 1254 कमलकिशोर, आर. 167 : कुलदीप सिंह भदौरिया, आर. चालक 1170 पवन कुमार, आर. 1084 मनीष शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।
Post a Comment