मुरैना - किसानों को मुआवजा दिलाने, सड़क, बिजली, स्कूल आदि समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में गरजे मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर।


मुरैना -- विगत दिनों भोपाल में चल रही मानसून विधानसभा सत्र में मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित कार्यों के लिए अपनी बात रख मांग की और कहा कि मुरैना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत नाका, कोतवाल, मदनवसई, जयनगर, बैंडा, लभनपुरा, जारोनी, गिरगोनी,   करुआ, जरेरुआ, चुरहेला, लोहगढ़, दौरावली, बमूरबसई, धनेला, पहाड़ी, जखोदा, सेवा, नूराबाद, मढ़राई, गुलेंद्रा, खरगपुर, नाउपुरा, बमरौली, रंचोली, पिलुआ, बिचौला, महटोली, करोला, सांगोली, परीक्षा, पारोली, रांशू, खिरावली, अरदोनी, भैसोरा, मितावली, सिलसिला, पडावली, नौगांव, ऐंती, गड़ाजर, रिठौराकला, बढ़वारी, पिपरसेवा, उरहाना, टीकरी, बामोर खुर्द एवं जगतपुर आदि पंचायतों में भारी बारिश के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गई है, बोवनी तक नहीं हो पाई है, पशु हानि हुई है, मकान गिरे हैं किसानों का जो भी नुकसान हुआ है उसका उचित सर्वे कराकर शीघ्र ही अधिक से अधिक मुआवजा दिया जावे।
मुरैना विधानसभा के अंतर्गत जिन पंचायतों में एडिट शालाएं बंद पड़ी हैं उन्हें शीघ्र चालू किया जावे।
मुरैना विधानसभा में नाउपुरा रिठौरा मुख्य मार्ग से नाउओं के पुरा की सड़क बनाई जावे, दोरावली से डांडे वाली माता तक  सड़क निर्माण किया जावे, दौरावली में निहाल सिंह के पुरा से पंचम सरपंच के यहां से होते हुए गट्टा के पुरा तक सड़क निर्माण किया जावे।
मुरैना शहर में पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जावे और पूर्व से निर्मित नालों की सफाई की जावे जिससे बरसात के समय में शहर में सड़कों पर पानी नहीं भरे, सीवर लाइन को शीघ्र चालू किया जावे, सड़कों का निर्माण किया जावे।
किसानों को खाद-बीज समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले, खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए, फसल की सही तुलाई एवं उचित दाम दिये जावे।
भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों पर मनमाने बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, अनियंत्रित बिजली की कटौती की जा रही है,  किसानों द्वारा तिगने-चौगने बिजली बिल ना भरने की स्थिति में विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं, ट्रांसफार्मर उतारे जा रहे है, विद्युत विभाग द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उनमें बिजली विभाग द्वारा लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है और किसानों व आम जनता को परेशान किया जा रहा है, किसान भाई शासकीय गाइडलाइन की 10% राशि जमा करके ट्रांसफार्मर रखवाता है और वह ट्रांसफार्मर मात्र 10 से 15 दिन में खराब हो जाता है जब किसान अपनी शिकायत लेकर विद्युत विभाग जाता है तो महीनों-महीनों तक किसानों की कोई नहीं सुनता है ट्रांसफार्मर को सही नहीं कराया जाता है। किसानों एवं आमजनता की समस्त बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जावे।
जिला चिकित्सालय मुरैना एवं बानमौर में डॉक्टरों की कमी होने के कारण क्षेत्र के किसानों एवं लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ता है अतः जिला चिकित्सालय मुरैना एवं बानमौर में पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था की जावे।
बामोर शहर में सड़कों पर पानी भरा रहता है जिसकी निकासी हेतु नालों का निर्माण किया जावे और एन.एच.ए.आई से मांग  की है कि नेशनल हाईवे के नालों की सफाई की जावे आदि जनहित कार्यों को लेकर विधानसभा भोपाल में मांग की और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त समस्याओं का निराकरण कर जनहित में विकास कार्य कराये जावे।

Post a Comment

Previous Post Next Post