मुरैना -- विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री उमंग सिंगार जी के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ "भैंस के साथ प्रतीकात्मक प्रदर्शन" किया। विधायक दिनेश गुर्जर द्वारा अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर बात रखी कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को न युवाओं की चिंता, न किसानों की फिक्र, न गरीबों का ख्याल है सरकार आंख मूंदकर बैठी है, न सुनती है, न बोलती है, न हल निकालती है। भाजपा सरकार में जनता महंगाई से जूझ रही है, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, किसान अपने हक के लिए आंदोलित हैं और किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है, अभी हाल ही में हुई अधिक वर्षा के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गई है लेकिन सरकार द्वारा सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है, OBC आरक्षण (27%) अब तक अधूरा है, लाड़ली बहनों से किया गया 3000 रुपए का वादा अभी तक अधूरा है, बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है, प्रदेश में अपराध बेकाबू हो चुके हैं, प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है। लेकिन भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है भाजपा सरकार बस मूकदर्शक बनी बैठी है। जैसे भैंस के आगे बीन बजाओ, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। हमने जनता की आवाज़ को सदन के दरवाज़े तक पहुंचाया। भाजपा सरकार हर बार चुनाव से पहले झूठे वादे और चुनाव के बाद 5 साल तक चुप्पी साधे बैठ जाती है। लेकिन अब जनता सब देख रही है। अब सिर्फ़ बीन नहीं बजेगी सत्ता परिवर्तन का बिगुल बजेगा।
मुरैना --मानसून सत्र के दूसरे दिन मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर का व्यान प्रदेश में भाजपा सरकार "भैंस" की तरह निष्क्रिय हो चुकी है
धर्मेन्द्र सिंह
0
Post a Comment