मुरैना -- पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी सबलगढ़ के मार्गदर्शन में थाना सबलगढ पुलिस द्वारा मारपीट एवं एससी/एसटी संबंधी प्रकरण में फरार चल रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की गई।
दिनाक 31.07.25 को थाना सबलगढ पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सबलगढ के अपराध क्रमांक 29/25 में फरार चल रहे शेष 02 आरोपीगण को किले के पास बगीची में कहीं देखा गया है. मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सबलगढ़ पुलिस द्वारा सबलगढ़ किले के नीचे केवला वाली बगीची पर दबिश देकर उक्त अपराध में वांछित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त घटना में शामिल अन्य 02 आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण में से 01 के विरूद्ध पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. राजकुमारी परमार थाना प्रभारी सबलगढ हमराह फोर्स उनि० राजेश गर्ग, प्र.आर. शत्रुघन सिंह, आर. अनूपसिहं, आर.चा. रोहिताश, आर. अमरसिहं, आर. सुभाष का सराहनीय योगदान रहा।
Post a Comment