मुरैना -- स्टेशन रोड थाना पुलिस की बडी कार्यवाही चोरी गये ट्रेक्टर व ट्रोली को किया बरामद।

मुरैना--  पुलिस अधीक्षक  समीर सौरभ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रपाल सिंह डाबर व  नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोरिया व्दारा जिले मे चोरो पर शिकंजा कसने के लिये समस्त थाना प्रभारियो को आदेशित किया गया था थाना स्टेशन रोड मुरैना के अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 303(2) बीएनएस मे दिनांक 21.07.2025 को गोपाल गार्डन के बगल से इमलिया रोड बडोखर मुरैना से ट्रेक्टर मय ट्रोली के चोरी हुआ था। आज दिनांक 26.07.2025 को मुखविर सूचना पर से चोरी मसरूका महिन्द्रा ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर MP07ZU3059 मय ट्रोली के चोरी हो गया था ट्रेक्टर - ट्राली किमती करीबन 8 लाख रूपये है जिसे वरिष्ठ अधिकारी गण के व्दारा दिये गये आदेश व दिशा निर्देश के पालन में निरीक्षक कुलदीप सिंह राजपूत थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड मुरैना के व्दारा चोरी गये ट्रेक्टर व ट्रोली को इमलिया रोड पर से बरामंद कर वैधनिक कार्यवाही की गई।

जप्त मसरूका - एक महिन्द्रा ट्रेक्टर मय ट्रोली रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP07ZU3059 कीमत करीबन 8 लाख रूपये।

सराहनीय भूमिका -

उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह राजपूत, उनि रविप्रताप सिंह गुर्जर, प्रआर 07 रविन्द्र कुमार, प्रआर 179 अवनीश शर्मा, प्रआर 611 मलखान सिंह. आर.676 कपिल पचौरी, आर 1254 कमलकिशोर, आर. 167 कुलदीप सिंह, आर. चालक 1170 पवन कुमार व सायबर प्रभारी उनि अभिषेक जादौन मय टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post