विजयपुर -- मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक मंगलवार को हरे कृष्णा पैलेस में पर आयोजित की गई. जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल बंसल व विशिष्ट अतिथि सबलगढ़ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गौड़, पूरन मुदगल व गौरव गोयनर उपस्थित रहे. बैठक में संगठन की विजयपुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया. जिसमें सर्व सम्मति से रविकान्त कौशिक को ब्लॉक अध्यक्ष व दिलीप कुशवाह को ब्लॉक महासचिव चुना गया.संगठन के प्रदेश महासचिव श्री श्याम मोहन डंडोतिया की सहमति से प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल बंसल द्वारा विजयपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री मणि शंकर शर्मा को संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया व पत्रकार श्री हेमकुमार तिवारी को संगठन की सबलगढ़ जिला इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया. बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सचिन शुक्ला, बलवीर धाकड़,महेश कुशवाह, भास्कर पाठक, बलवीर सिंह,केशव बाथम, दीपक डंडोतिया, सलमान खान आदि मौजूद थे.
श्योपुर -- विजयपुर में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित रविकांत कौशिक अध्यक्ष व कुशवाह को महासचिव निर्वाचित किया गया।
धर्मेन्द्र सिंह
0
Post a Comment