मुरैना -- पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ (मापुसे) द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते प्रकरण में फरारशुदा आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार वाहन आदि की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई एवं थाना प्रभारी सरायछौला को निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना सरायछौला पुलिस द्वारा थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के साथ आरोपीगण के यथासंभव निवास स्थानों पर दबिश दी गई एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
पुलिस के सतत प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरूप दिनांक 31.07.25 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अपराध कमांक 54/25 में घटना दिनांक से फरार चल रहे 03 नामजद आरोपियों को कैथरी गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण सदर में फरार चल रहे शेष आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास जारी है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में उनि के.के. सिंह थाना प्रभारी सरायछौला हमराह फोर्स सउनि हनुमंत सिंह, प्र. आर. हाकिम सिंह, प्र.आर. अनिल भण्डारी, आर रामराज गुर्जर, आर. योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. अजय बघेल, आर. दिलसाद खां आर वैभव आर. गोपाल, आर रामकुमार, आर. महेश, आर. रामनिवास का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment