मुरैना -- विधायक दिनेश गुर्जर ने पत्रकारों के हित में विधानसभा में उठाई आवाज।


मुरैना --  विगत दिनों चल रही विधानसभा में मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने पत्रकारों के हित में आवाज उठाई और कहा कि मध्य प्रदेश में विराजमान भाजपा सरकार में विगत कई वर्षों से पत्रकारों पर हमले, धमकियाँ और झूठे मुकदमे दर्ज करने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। पत्रकार बंधु देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफियातंत्र और प्रशासनिक अनियमितताओं को उजागर करने का काम करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में पत्रकार ही सबसे अधिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे है। मध्य प्रदेश में कितने मामलों में FIR दर्ज हुई, कितनों में जाँच पूरी हुई और कितने आरोपियों को सजा मिली।
विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त और स्वतंत्र पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता, आकस्मिक राहत और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं बिना किसी धांधली के पत्रकारों तक पहुंचाई जावे। और कहा  कि सरकार पत्रकारों की स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा हेतु एक स्वतंत्र "प्रेस आयोग" या "मीडिया शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना करे, जिससे पत्रकारों की शिकायतों पर त्वरित न्याय मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post