मुरैना -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना द्वारा शासकीय विधी महाविद्यालय मुरैना में LLM के कोर्स को शुरू करने के लिए अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के नाम से विधि महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन दिया जिसमें विधि के विद्यार्थियों को मुरैना में ही स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त हो सके, साथ ही सत्यादित्य तोमर ने कहा की वर्तमान में शासकीय विधी महाविद्यालय मुरैना में उच्चतर शिक्षा की उपलब्धता न होने के कारण विधि के छात्रों को स्नाकोत्तर की शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे अधिकतम विद्यार्थी उच्चतर कोर्स करने से वंचित रह जाते हैं जो की दुर्भाग्यपूर्ण है मुरैना जिले में विधि महाविद्यालय स्थापित है चंबल संभाग में एक भी विधि महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा LLM उपलब्ध नहीं है जबकि मुरैना में कुछ वर्ष पूर्वी विधि महाविद्यालय का नवीन भवन बना है जिसमें पूर्ण सुविधाएं हैं, विधि के छात्रों को उचित शिक्षा के लिए मजबूरन बाहर जाना पड़ता है और कुछ विद्यार्थी बाहर जाने में असमर्थ होते हैं जिससे वह उच्चतर शिक्षा से वंचित रह जाता है साथ ही अब आप मुरैना ने कहा कि छात्रा के सर्वांगीण विकास के लिए स्नाकोत्तर का पाठ्यक्रम प्रारंभ होना अति आवश्यक है जिससे मुरैना जिले के समस्त विधि के छात्रों को लाभ मिलेगा। साथ ही विधि महाविद्यालय नए मुकाम हासिल करेगा। विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हित के लिए कार्य करता है।प्रतिनिधि मंडल से सचिन शर्मा अजय तोमर कपिल भारद्वाज सचिन तिवारी श्रीराम उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मुरैना -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना ने एल एल एम के कोर्स को शुरू करने के लिए दिया ज्ञापन।
धर्मेन्द्र सिंह
0
Post a Comment