मुरैना -- पुलिस अधीक्षक मुरैना, समीर सौरभ (मापुसे) द्वारा जिले में घटित चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल मशरूका की बरामदगी हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी सबलगढ बी.पी. तिवारी के मार्गदर्शन में थाना रामपुर पुलिस व्दारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 02 मोटर साईकिलें बरामद की गई। दिनांक 29.05.25 को उनि पारथ सिंह परिहार, थाना प्रभारी रामपुरकलां एवं हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोबरा, बेरखेड़ा रोड़ पर ग्राम भवरेछा तिराहे पर बने प्रतीक्षालय के पास से 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 चोरी की गई मोटर साईकिलें बरामद की गई, जो कि थाना नूराबाद के अप.क्र. 75/25 धारा 303 (2) बीएनएस एवं थाना विजयपुर के अप.क्र. 97/25 धारा 303 (2) बीएनएस में चोरी गया मशरूका है। आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उसके द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. ज्ञानेद्र सिंह गहलोत के शासकीय आवास में से करीबन 05-06 लाख रूपये की नकबजनी की घटना भी कारित करना स्वीकार किया गया, उक्त घटना के संबंध में थाना विजयपुर पर अप.क्र. 202/25 धारा 305,331 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध होकर विवेचनाधीन में है। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष में पेश किया गया।
सराहनीय योगदान -- उक्त कार्यवाही में उनि पारथ सिहं परिहार थाना प्रभारी थाना रामपुरकलां हमराह फोर्स सउनि आर. के वर्मा, प्र.आर. 882 सन्तोष बाथम, आर. 41 प्रहलाद सिंह, आर. 1129 रजनेश, आर. 1264 समीर, आर. 584 अर्जुन, आर. 567 अनिल पावक का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment