मुरैना -- स्टेशन रोड थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मे 5-5 हज़ार के दो इनामी आरोपी किये गिरफ्तार।


मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड द्वारा हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में लगगभग 03 माह से फरार चल रहे 02 ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर की रायफल जब्त की गई।

दिनांक 04.06.25 को निरीक्षक कुलदीप सिंह राजपूत, थाना प्रभारी स्टेशन रोड एवं हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से सूचना के आधार पर थाना हाजा के अपराध क्रमांक 58/25 धारा 109,115(2),3 (5) बीएनएस में लगभग 03 माह की अवधि से फरार चल रहे 5000-5000 रुपये के ईनामी आरोपीगण पवन यादव पुत्र स्व. रामलखन यादव आयु 26 साल एवं शिव सिह उर्फ शिब्बू यादव पुत्र बाबूलाल सिह यादव आयु 40 साल निवासीगण पानी की टंकी के पास सुभाष नगर मुरैना को सिकरौदा नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार 315 बोर की रायफल जब्त की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी० कुलदीप सिंह राजपूत थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ उनि. रवि प्रताप सिंह, उनि. शिवानी जादौन, प्र.आर.07 रविन्द्र कुमार, प्र. आर. 131 राजकुमार सिंह, प्रआर. 915 रंजीत सिंह आर. 1170 पवन कुमार, आर. 1329 सुनील परमार, आर. 1053 लाल सिंह, आर. 676 कपिल पचौरी का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post