मुरैना -- सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 18 मोटर साइ‌किलें की जब्त।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित वाहन चोरियों की घटनाओं की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने, अज्ञात आरोपियों की धरपकड एवं चोरी किए गए माल-मशरूका की बरामदगी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाकर विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य, निरी दीपेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा दिनांक 11.06.25 को गल्ला मण्डी मुरैना से 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 18 मोटर साइ‌किलें कीमती करीबन 13 लाख रूपये की बरामद करने में सफलता हांसिल की गई।

दिनांक 11.06.25 को थाना कोतवाली में प्राप्त हुई मुखबिर सूचना पर से उनि. शिवम सिंह चौहान एवं हमराही फोर्स के साथ रवाना होकर गल्ला मण्डी मुरैना टंकी के सामने पहुंचे तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के 04 व्यक्ति 02 मोटर साइकिलो के साथ मिले जिनसे उनके कब्जे बाली 02 मोटर साइकिलों के वैध कागजात मांगे तो न होना बताया हिकमतेअमली से पूछे जाने पर उक्त मोटर साईकिले चोरी कर लाना एवं बेचने की फिराक में खड़े होना बताया। उक्त आपराधिक कृत्य पर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध कमांक 348/25 धारा 303(2), 317(3), 317(4),317(5), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना आरोपीगण के कब्जे से सिकरौदा पुल (जौरा) के पास खाली खेत से 12 अन्य मोटर साईकिल जो आरोपीगण के द्वारा अलग-अलग स्थानों से चोरी करके लाई गई थी बरामद कर विधिवत जब्त की गई। एवं चोरी करके लाई गई अन्य 04 मोटर साईकिल मुरैना से बरामद कर जब्त की गई। इस प्रकार कुल 18 मोटर साईकिल जो अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थी आरोपीगण के कब्जे से बरामद कर जब्त की गई है। 

सराहनीय योगदान: उक्त कार्यवाही में निरीक्षक  दीपेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी कोतवाली, उनि शिवम चौहान, उनि. कपिल पारासर, प्रआर शिवप्रताप भदौरिया, प्रआर अनिल दौहरे, प्रआर, सत्यवीर, प्रआर. सुनील यादव, आर. श्यामविहारी, आर. अशोक गुर्जर, आर. सतेन्द्र गुर्जर, आर. सत्यम शर्मा, आर. कुलदीप जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post