मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरम द्वारा उक्त चोरी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पतारसी, गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया एवं थाना प्रभारी नूराबाद को आवश्यक निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के तारतम्य में प्रभारी एसडीओपी बामौर बिन्दु परमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक ओ.पी. रावत थाना प्रभारी नूराबाद एवं हमराह फोर्स द्वारा हाइवे स्थित होटल-ढाबों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज चैक की गई एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
पुलिस के सतत प्रयासों एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के फलस्वरूप दिनांक 02.06.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हाइवे पर खड़े वाहनों से स्टेपनी चोरी संबंधी प्रकरण में शामिल 05 शातिर आरोपियों को घटना के 02 दिवस के भीतर निरावली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया मशरूका 10 टायर, 05 रिम घटना में प्रयुक्त वाहन 01 ऑटो एवं 01 मोटर साइकिल कुल मशरूका कीमती करीबन 4,00,000/- रूपये का जब्त किया गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. ओपी रावत, उनि अतुल सिंह, सउनि राजेश, आर 1144 शक्ति, आर 1111 अवकाश, आर 737 दीनदयाल, आर 809 सुरेन्द्र, आर चालक 754 भूपेन्द्र सिंह का योगदान रहा है।
Post a Comment