मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थों-शराब की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में एसडीओपी जौरा श्री नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना देवगढ़ पुलिस द्वारा 22 पेटी अवैध देशी शराब, कीमती करीबन 1,10,000 /- रुपये की जब्त की गई।
दिनांक 01.06.2025 को उनि. अरुण सिह कुशवाह थाना प्रभारी देवगढ को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिलावली में एक व्यक्ति ने अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेचने के उद्देश्य से रखी है मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना देवगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिस देकर उक्त व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की गई, किन्तु आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। तदोपरांत पुलिस द्वारा उक्त स्थान की तलाशी ली गई तो वहां पर 22 पेटी देशी मदिरा (198 बल्क लीटर) कीमत करीबन 01 लाख 10 हजार रुपये की रखी मिली, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज आदि उपलब्ध न होने से मौके पर से उक्त अवैध शराब को विधिवत जब्त कर बाद थाना वापसी पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 48/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। मौके से फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास जारी है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही उनि. अरुण सिह कुशवाह थाना प्रभारी देवगढ हमराह फोर्स सउनि. मज्जू केवट, प्र आर 624 चंद्रशेखर, प्रआर 450 रामकुमार, आर. 1049 नरेन्द्र मौर्य, आर. 1184 विपिन, आर 1167 दिलीप, आर 387 सुनील, आर 1291 नारायण, आर. चालक 1222 बांकेलाल, चालक सतेन्द्र गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment