मुरैना -- पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी फरारी बदमाशों एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना जौरा पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से 315 बोर का 01 अवैध कट्टा एवं 01 राउण्ड जब्त किया गया।
दिनांक 02.06.2025 को निरीक्षक उदयभान सिंह यादव थाना प्रभारी जौरा हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी नीतेश शर्मा किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से रामजानकी मंदिर के पीछे जेल रोड़ वरुजा के पास अवैध हथियार लिये घूम रहा है, मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जौरा एवं हमराह फोर्स द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर आदतन अपराधी नीतेश पुत्र सुनील शर्मा निवासी बघोरा, थाना जौरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का 01 अवैध कट्टा एवं 01 राउण्ड जब्त किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त आदतन अपराधी के विरूद्ध पूर्व से पंजीबद्ध किया गया।
Post a Comment