Top News

मुरैना -- नवागत पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा किया गया अनुभाग अम्बाह के चारों थानों का औचक भ्रमण।



मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा मुरैना जिले के अनुभाग अम्बाह अंतर्गत आने वाले थाना अम्बाह, पोरसा, महुआ एवं नगरा का औचक भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम संबंधित थानों के थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया गया, तदोपरांत थाना क्षेत्र की आम पृष्ठभूमि, थाने की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक स्थिति, थाना क्षेत्र की सीमा, थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित गांवों, वार्षिक अपराध सांख्यिकी, थाने की मूलभूत सुविधाओं आवश्यकताओं, थाने पर स्वीकृत / उपलब्ध पुलिस बल एवं थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के संबंध में संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर के भ्रमण के दौरान थाना हवालात, मालखाना आदि को भी चैक किया गया एवं हवालात की सुरक्षा एवं मालखाने में रखे माल के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी गश्त करने एवं गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर अभिलेख संधारित करने संबंधी दिशानिर्देश दिये गये। साथ ही उपस्थित पुलिस बल को डयूटी के दौरान निर्धारित वेश-भूषा धारण कर उत्तम टर्नआउट में रहने, थाने पर उपस्थित आने वाले आवेदकगणों को गंभीरता से सुना जाकर उनकी शिकायतों का विधिपूर्वक निराकरण करने के संबंध में निर्देशित किया गया।महुआ थाना प्रभारी पवन भदौरिया से परिचय लेते हुएअम्बाह थाने का निरीक्षण करते हुए 

Post a Comment

Previous Post Next Post