Top News

मुरैना -- बामौर थाना पुलिस द्वारा डॉक्टर पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से अवैध हथियार भी किया गया जप्त।

मुरैना -- घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 21.10.2024 को फरियादी संतोष वर्मा पुत्र स्व. श्री गोविन्दशरण वर्मा द्वारा थाना बामौर पर रिपोर्ट की गई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके बडे भाई डॉ. जगदीश वर्मा की क्लीनिक पर पहुंचकर उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली मारने की घटना कारित की गई। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना बामौर पर अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 345/2024 धारा 109,3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मुरैना श्री समीर सौरभ द्वारा प्रकरण में अज्ञात आरोपीगण की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर थाना प्रभारी बामौर को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं आरोपीगण की गिरफ्तारी पर 10,000/- रूपये ईनाम की उद्घोषण की गई। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं प्रभारी एसडीओपी बामौर श्री नितिन बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया थाना प्रभारी बामौर द्वारा गठित टीम के साथ आरोपीगण की पतारसी हेतु मुखबिर मामुर किए गए एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु के यथासंभव स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस के सतत प्रयासों एवं कडी मेहनत मुशक्कत के परिणामस्वरूप थाना प्रभारी बामौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाजा के अपराध क्रमांक 345/24 में फरारशुदा आरोपीगण में से 01 आरोपी को ओवर फुट ब्रिज ग्वालियर से मुरैना जाने वाली रोड के पास देखा गया है। मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बामौर एवं पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर आरोपी को पकडा एवं उससे हिकमतअमली से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य दंडनीय प्रवृत्ति का होने से मौके पर से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अपराध सदर में प्रयुक्त एक 315 का देशी कट्टा मय 01 जिन्दा राउन्ड के जप्त किया गया। प्रकरण में फरारशुदा शेष आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास जारी हैं, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया थाना प्रभारी बामौर, निरीक्षक ओ.पी. रावत थाना प्रभारी नूराबाद, सउनि मुन्नालाल गौर, सउनि अरविन्द शर्मा, प्र.आर. 1012 दामोर सिंह, प्रआर. 984 रोहताल सिंह, प्रआर. 343 राजेन्द्र सिंह, प्रआर. 148 राजकुमार थाना रिठौरा, आर. 301 सुनील यादव, आर. 517 आकाश, आर. 182 भीकम सिंह, आर. 729 सतेन्द्र सिंह थाना रिठौरा, आर. शिवप्रताप थाना नूराबाद, आर. प्रशान्त डण्डौतिया थाना नूराबाद की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post