मुरैना -- जिले के सिहौनिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो शराब कारोबारियों के बीच सरेआम फायरिंग हो गई। मिरघान गांव निवासी बंटी भदौरिया और भोला भदौरिया के बीच हुई इस भिड़ंत में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज (सोमवार) सुबह करीब 8 बजे भाई खां का पुरा गांव के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, बंटी भदौरिया और भोला भदौरिया दोनों अवैध शराब कारोबार में लिप्त थे और उनके बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चली आ रही थी। आज सुबह बंटी भदौरिया अपनी स्विफ्ट कार से कहीं जा रहा था, तभी भोला भदौरिया अपनी बोलेरो जीप से उसका पीछा करने लगा। तेज रफ्तार में दोनों वाहन सिहौनिया थाना क्षेत्र के भाई खां का पुरा गांव तक पहुंच गए।
खुलेआम चली गोलियां, दोनों की मौत
गांव के पास दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में दोनों को गोली लगी और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही सिहौनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मुरैना जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य सबूत जुटाए हैं।
कई आपराधिक प्रकरणों में लिप्त थे दोनों
Post a Comment