मुरैना-- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, 18.50 लाख रुपये बरामद।


मुरैना -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तथाकथित आलू व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लूट की घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 50 हजार 200 रुपये की लूटी गई नकद राशि भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी को एसआरडी कॉलेज के पास बदमाशों ने बंदूक की नोक पर कार सवार व्यापारी से लगभग 19 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने गुना जिले के जंगलों में घेराबंदी कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लूट की साजिश कार चालक हर्ष धाकड़ और उसकी एजेंसी के मालिक द्वारा ही रची गई थी, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फरियादियों के साइबर क्राइम से जुड़े तार हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। 
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post