Top News

मुरैना -- कैलारस थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को घटना के 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार जब्त किया गया।



मुरैना -- घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 17.06.25 को फरियादी दर्शनलाल धाकड़ निवासी ग्राम हटीपुरा द्वारा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि घरेलू बंटवारे उसके छोटे लडके रिन्कू धाकड के साथ उसके बड़े लड़के नीरज धाकड़ द्वारा हत्या के प्रयास संबंधी घटना कारित की गई, फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना कैलारस पर नामजद आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 254/25 धारा 109,115 (2),296 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते प्रकरण में फरारशुदा आरोपी की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी कैलारस को निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक  सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी कैलारस रवि सोनेर के मार्गदर्शन में निरी वीरेश सिंह कुशवाहा थाना प्रभारी कैलारस द्वारा थाना पर टीम गठित की गई एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस के सतत प्रयासों एवं कड़ी मेहनत मुशक्कत के फलस्वरूप दिनांक 18.06.25 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नीरज पुत्र दर्शनलाल धाकड को नेपरी पुराने पुल के पास से गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ उपरांत उसके कब्जे से प्रयुक्त अवैध हथियार 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउंड जब्त किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका -- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी वीरेश कुशवाह, उनि हिमांशु यादव, उनि संतोष बाबू गौतम, प्रआर 889 दातार सिंह, प्रआर 213 पंचम सिंह, आर 893 विकाश शर्मा, आर 520 ब्रजराज सिंह, आर 745 रोहित घनघोरिया, आर 346 अरमान शाह, आर 337 सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, आर. 914 रवि यादव, आर 397 विष्णु जाट, आर 705 शिवकुमार जाट आर 486 विष्णु शर्मा, आर 852 राकेश सिंह कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post