मुरैना -- फायरिंग की घटना को गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000-5000 रूपये का ईनाम भी उद्घोषित किया गया एवं थाना प्रभारी निरार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी कैलारस रवि सोनेर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरार द्वारा अज्ञात आरोपीगण की पतारसी हेतु यथासंभव स्थानों पर दबिस दी गई एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 29.05.25 को उनि मनीष सिंह गुर्जर थाना प्रभारी निरार एवं हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगण में से पांच पांच हजार रूपये के 02 ईनामी आरोपियों-रूस्तम पुत्र रामवीर सिंह गुर्जर एवं जरदान पुत्र कप्तान सिह गुर्जर निवासीगण ग्राम तोर जिला मुरैना को सिद्ध बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समदा पेश कर जेल दाखिल किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी रूस्तम थाना निरार के अपराध क्रमांक 07/25 धारा 125,292,351 (2) बीएनएस में भी वांछित है, आरोपी रूस्तम पुत्र रामवीर सिंह गुर्जर की उक्त अपराध में भी फॉर्मल गिरफ्तारी की गई है एवं आरोपी के कब्जे से उक्त अपराध में वांछित 315 बोर का एक देशी कट्टा भी जब्त किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्ध पूर्व से आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में उनि मनीष गुर्जर थाना प्रभारी निरार मय हमराह फोर्स सउनि दशस्थ सिंह चौहान, आर. शैलेश गुर्जर, आर. सतेन्द्र गुर्जर, प्रदीप भदौरिया, चन्द्रशेखर, आर. मनोज, आर. चा. उदयपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment