मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा ईनामी / फरारी बदमाशों एवं स्थायी-गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह रवि प्रकाश भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना नगरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट संबंधी प्रकरण में फरार स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया गया ।दिनांक 28.05.2025 को उनि रामकुमार सिंह गौतम थाना प्रभारी नगरा को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि माननीय न्यायालय अम्बाह के प्रकरण क्रमांक 18/21 अंतर्गत धारा 354, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में लगभग 04 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी रामसुंदर पुत्र गिरंद सखवार, निवासी कीचौल को डौंडरी तिराहा के आस-पास घूमता हुआ देखा गया है, मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी नगरा एवं हमराह फोर्स द्वारा डौंडरी तिराहा पर दबिश देकर उक्त स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिकाः-उक्त कार्यवाही में उनि रामकुमार सिंह गौतम, थाना प्रभारी नगरा मय हमराह फोर्स प्रआर 972 मधुराज सिंह, आर 21 राजेश सिंह, आर 1135 कल्पेश कुमार, आर 1355 सुनील सिंह, आर 1116 कलियान सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
Post a Comment