पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी फरारी बदमाशों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना जौरा पुलिस द्वारा डकैती व हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी, 15,000/- रूपये के ईनामी एवं डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग के सक्रिय सदस्य जसरथ उर्फ दसरथ गुर्जर पुत्र ओछे गुर्जर को 315 बोर के अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार किया गया। दिनांक 12.05.2025 को निरीक्षक उदयभान सिंह यादव, थाना प्रभारी जौरा हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अप.क्र. 77/2002 धारा 323, 294, 506,440, 341 भादवि में फरारशुदा गिरफ्तारी वारंटी आरोपी जसरथ उर्फ दसरथ गुर्जर पुत्र स्व. ओछे गुर्जर निवासी ग्राम काशीपुर को मोड पगारा रोड जौरा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउण्ड के जब्त कर थाना वापसी पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 187/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। यह उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी थाना सुमावली, जिला मुरैना के अपराध क्रमांक 05/20 में भी फरार चल रहा है एवं उक्त अपराध सदर में पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा आरोपी पर 10,000/- रूपये का ईन उद्घोषित किया गया है। आरोपी दसरथ गुर्जर जिला श्योपुर के भी कई अपराधों में वांछित आरोपी है एवं पुति अधीक्षक, जिला श्योपुर द्वारा भी की गिरफ्तारी पर 5000/- रूपये का ईनाम उद्घोषित है। साथ ही आरोपी थाना घाटीगांव जिला ग्वालियर के डकैती व हत्या संबंधी मामले में फरारशुदा स्थाई वारंटी है। उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्ध पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
मुरैना -- जौरा में गुड्डा गुर्जर गैंग के सदस्य 15,000/- रूपये के ईनामी आरोपी दसरथ सिंह गुर्जर को पुलिस ने मय अवैध हथियार के गिरफ्तार किया।
धर्मेन्द्र सिंह
0
Post a Comment